Saturday, 27 April 2013

THE VILLAGE MUSICIANS (Oil Painting)

© SATYENDRA SINGH
'The Village Musicians', 2004 (oil on Canvas) 
Size - 24" x 30"

Oil Painting
हमारे उत्तराखंड में ढोल व दमाऊ का बड़ा महत्व है। शादी-ब्याह, पूजा-पाठ, अतिथि सत्कार व हर ख़ुशी के मौके पर इनका स्वर मन को प्रसन्न कर देता है। 

इस तैलचित्र में परम्परागत ग्रामीण संगीतज्ञों को उनके वाद्ययंत्रों (ढोल व दमाऊ) के साथ चित्रित किया गया है। चित्र में ढोल बजाने वाला आदमी को ठेठ ग्रामीण वेशभूषा में एवं उसके साथ दमाऊ बजाने वाले नवयुवक को कुर्ते व पायजामे के साथ चित्रित किया गया है। नवयुवक को फ़िल्मी हीरो से प्रेरित दिखाया गया है जो उसके बालों की स्टाइल से प्रदर्शित होता है।

WORKING WOMEN'S (Oil Painting)

© SATYENDRA SINGH
'Working Women's', 2004 (oil on board) 
Size - 18"  x  24"


OIL PAINTING
बसंत ऋतु, सरसों के पीले फूल, खेतों में घास काटती महिलायें और खेत-खलियानों से आ रही मीठे गीतों के स्वर, राह चलते हर कदम को रोक लेते हैं। 


इस ऑइल पेंटिंग में एक महिला अपनी दरांती की धार तेज कर रही है जबकि दूसरी महिलाएं बातें करने में बिजी हैं। इस पेंटिंग को एक नई शैली में बनाया गया है। 

गांवों में महिलाओं के छोटे-छोटे समूह आपको ऐसे ही काम-धाम करते हुए गप-शप लगाते हुए दिख जायेंगे। 

WOMAN CUTTING GRASS (Oil Painting)

© SATYENDRA SINGH
'Woman Cutting Grass', 2004 (oil on board)
Size - 18" x  24"


Oil Painting

परिस्थितियां चाहे कुछ भी हों, गाँव की महिलाओं को अपने बच्चों व अपनी ही नहीं बल्कि अपने महेशियों के जीवन की भी चिन्ता करनी पड़ती हैं।

इस पेंटिंग में ऐसी ही एक महिला को चित्रित किया गया है जो अपने मवेशियों के लिए चारे की ब्यवस्था करने के लिए घर से बाहर निकलती है।

HARRISON FORD (Pencil Sketch)

© SATYENDRA SINGH

Harrison Ford (ball pen sketch)
Size - 21 x 26 cm


Pencil Sketch on Paper


Harrison Ford is an American film actor and producer. 

He is famous for his performances as Han Solo in the original Star Wars trilogy and the title Character of the Indiana Jones film series. 

Ford is also known for his roles as Rick Deckard in Blade Runner, John Book in Witness and Jack Ryan in Patriot Games and Clear and Present Danger



THE STRUGGLE FOR LIFE (Oil Painting)

© SATYENDRA SINGH
'The Struggle for Life'. 2004 (oil on canvas)
Size - 18" x 24"

Oil Painting
पहाड़ी क्षेत्र का जीवन काफी संघर्ष पूर्ण होता है। यहाँ की महिलाएं प्रतिदिन प्रातःकाल से लेकर देर रात तक काम-काज करती हैं। यातायात की उचित सुविधा न होने के कारण इन्हें सारा समान सिर पर ही ढोना पड़ता है।

इस पेंटिंग में ऐसी ही एक महिला के संघर्ष को दर्शाया गया है, जो नंगे पाँव ही पहाड़ को ढो रही है। 

Friday, 26 April 2013

Village Woman Carrying Wood on Head

© SATYENDRA SINGH
'Village Woman Carrying Wood on Head', (oil on canvas)
Size -18" x 24"



Oil Painting

अपने बच्चों का गांव से पलायन, 
इस बूढी माँ को हरपल याद आता होगा। 
जब अपनों का सहारा नहीं मिला, 
तो अपनी लाठी को ही अपना सहारा बना लिया।


इस पेंटिंग में पहाड़ पर चीड़ के जंगल से लकड़ियाँ लेकर आ रही बुजुर्ग महिला का चित्र बनाया गया है। जो लाठी का सहारा लेकर नीचे की ओर रही है। चित्र में गांव से पलायन के दर्द को इस बुजुर्ग महिला का जीवन के लिए संघर्ष के रूप में दिखाने का प्रयास किया गया है। इस ऑइल पेंटिंग को कैनवास पर बनाया गया है। इसे दो तरह की शैली (ड्राइंग और पेंटिंग) में बनाया गया है।

CO-OPERATION (Oil Painting)

© SATYENDRA SINGH
'Cooperation', 2004 (oil on board) 
Size - 18" x 24"

Oil Painting
पहाड़ी क्षेत्रों के किसान आज भी एक जोड़ी बैल के सहयोग से कृषि भूमि की जुताई से अनाज उत्पन्न करके अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शायद इसीलिए ही आज भी यहाँ के किसान बैलों की पूजा करते हैं और शास्त्रों में भी बैलों को पिता के समान माना गया है। 

इस पेंटिंग को सरल विधि से बनाया गया है। इसमें ड्राइंग और पेंटिंग दोनों का समान समिश्रण रखा गया है। पेंटिंग को हार्डबोर्ड पर बनाया गया है। हमारे उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बैलों की एक जोड़ी का बड़ा ही महत्व है। गांव के हर घर में एक जोड़ी बैल जरूर होती है।