Showing posts with label Ink. Show all posts
Showing posts with label Ink. Show all posts

Saturday, 20 July 2013

A Creepy Crawly Dream!

© SATYENDRA SINGH
A Creepy Crawly Dream!, 2007 (ink on paper)

दोस्तों,
        इस ड्राइंग को पेन की सहायता से सफेद कागज पर बनाया गया है. इस ड्राइंग में एक डरावने सपने को चित्र के माध्यम से पेश करने की कोशिश की गयी है.

दोस्तों,
       चित्र बनाना हमारे लिए हमेशा ही आसान रहा है, मगर चित्र का टाइटल रखना बड़ा ही मुश्किल काम है. इस बार यह काम हमारे लिए थोड़ा सा आसान हो गया है क्योंकि इसके लिए हमने अपने गूगल प्लस के फ्रेंड्स की मदद ली है. इस चित्र के लिए कई नाम सुझाये गए, जिनमें से यह नाम छांटा गया. इस चित्र का टाइटल मलेशिया से जैनाब वाजिर ने अपने कमेंट के द्वारा हमें भेजा है.


A Creepy Crawly Dream!






Friday, 14 June 2013

'WELCOME'

© SATYENDRA SINGH
'WELCOME', 2008 (ink on paper)
Size - 11 x 15"



Ink on Paper

WELCOME:-


Noun
An instance or manner of greeting someone: “we received a warm welcome”.

Exclamation
Used to greet someone in a glad or friendly way.

Verb
Greet (someone arriving) in a glad, polite, or friendly way: “welcome guests in their own language”.

Adjective
(of a guest or new arrival) Gladly received.

Synonyms
Noun-  reception – greeting

verb-  greet – receive – salute – hail – meet

adjective- acceptable – pleasant – pleasing – desirable 


Definition of Welcome:-
  • To greet hospitably and with courtesy or cordiality
  • To accept with pleasure the occurrence or presence of -welcomes dancer-

Friday, 31 May 2013

Snakes Falling from The Sky

© SATYENDRA SINGH
'Snakes Falling from The Sky', 2006 (ink on paper)
Size - 11" x 15"


Ink on Paper


सपनों का संसार बड़ा ही निराला होता है। कभी हम सपने में सैकड़ों साँपों को आसमान से गिरते हुए देखते हैं, तो कभी हम ही चारों तरफ साँपों से घिरे नजर आते हैं। जो एक चलचित्र की तरह आँखों के सामने दिखाई देता है। 

कुछ लोग यह भी कहते हैं कि सपने में साँपों को देखना शुभ होता है, लेकिन यह सच है या नहीं, हमें नहीं पता। 


इस चित्र में सपने में आने वाले एक सीन का चित्रण किया गया है,  जिसमें कुछ साँपों को आसमान से नीचे की ओर गिरते हुए दिखाया गया है। इसे इंक से सफेद कागज पर तैयार किया गया है।


Thursday, 9 May 2013

GARHWALI WOMAN

© SATYENDRA SINGH
'Garhwali Woman', 2008 (ink on paper)
Size - 11" x 15"
इस तरह का पहनावा हमारे उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की महिलाओं द्वारा पहना जाता है। जहाँ महियायें इस तरह धोती-ब्लाउज पहनती हैं और सिर पर कपड़े का एक छोटा टुकड़ा बांधती हैं। नाक में नथ, गले में गुलबंद या हँसुली और कान में कुंडल जैसे गहनों को पहनती हैं। लेकिन नई पीढ़ी में अब धीरे-धीरे इस तरह की वेशभूषा का प्रचलन कम होता जा रहा है। 
Ink on Paper



Wednesday, 8 May 2013

Dance with Music

© SATYENDRA SINGH
'Dance with Music', 2008 (ink on paper)
Size - 11" x 15"

यह तेज गति से लगने वाले स्ट्रोक्स से बनी एक ड्राइंग है, जिसे राउंड ब्रश से पेपर पर बनाया गया है। इसमें इंक का प्रयोग किया गया है। ड्राइंग में एक महिला-पुरूष जोड़ी को नृत्य करती हुई मुद्रा में चित्रित किया गया है। 

Monday, 6 May 2013

The Skeleton Dance

© SATYENDRA SINGH
'The Skeleton Dance' (2007) (ink on paper)

Wednesday, 1 May 2013

Daughter of Himalaya

© SATYENDRA SINGH
'Daughter of Himalaya', 2007 (ink on paper)
Size - 11" x 15"


Ink on paper
चिपको आन्दोलन में उत्तराखंड की महिलाओं की बड़ी भागीदारी थी। 

जब हिमालय को बचाने के लिए पेड़ बचाओ आन्दोलन के तहत गांवों की महिलाओ ने पेड़ों पर चिपककर, ठेकेदारों को पेड़ों को काटने से रोका था। पेड़ों को बचाने का संकल्प ही है कि आज उत्तराखंड हरे-भरे जंगलों से  भरा पड़ा है।

यहाँ की 65% जमीन जंगलों से आच्छादित है। 

चित्र में एक महिला को हाथ में दंराती लेकर पेड़ों को पकड़े हुए दिखाया गया है जबकि पीछे हिस्से में हिमालय शान से खड़ा दिख रहा है। चित्र को ब्लैक इंक से सफेद कागज पर तैयार किया गया है।  इंक से चित्र बनाना काफी मुश्किल होता है क्योंकि अगर चित्र बनाते समय कोई छोटा या बड़ा धब्बा भी कागज पे लगा तो उसे साफ करना या मिटाना आसान नहीं होता है। 

अतः चित्र बनाते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है, जैसा कि ब्रश का सही इस्तेमाल किया जाय, रेखाएं ज्यादा मोटी न बनें और इंक अगर गाढ़ी हो तो उसे थोडा पतला करें ताकि ब्रश कागज पर सही लगे।

AFRICAN WOMAN

© SATYENDRA SINGH
African Woman', 2007 (black ink on paper)
Size - 11" x 15"


Ink of paper
ब्लैक इंक से बनी अफ्रीकन आदिवासी महिला के इस ड्राइंग को राउंड ब्रश की सहायता से सीधे सफेद कागज के ऊपर चित्रित किया गया है। 

चित्र में बाहरी रेखायें (out lines) मोटी बनाई गई है और अंदर शेड के अनुसार सूखे ब्रश से हल्का इंक लगाया गया है, जबकि बैक ग्राउंड में हल्की रेखायें खींच कर मुख्य चित्र को सामने उभारा गया है।

कुछ अफ़्रीकी देशों में आज भी यहाँ के लोग गरीबी में अपना जीवन जीते हैं और कई आदिवासी लोग आधे नंगे ही रहते हैं।यहाँ पर सालभर काफी गर्मी होती है। जिससे इनका जीवन काफी मुश्किल भरा हो जाता है।



Tuesday, 30 April 2013

The Young Shoemaker

© SATYENDRA SINGH
'The Young Shoemaker', 2007 (Ink on Paper)
Size - 11" x 15"


इस ड्राइंग को ब्लैक इंक को उपयोग में लाकर सीधे (direct) राउंड ब्रश से सफेद कागज पर बनाया गया है। 

इस चित्र में एक जूते बनाने वाले नवयुवक की ड्राइंग बनाने की कोशिश की गई है। जो अपने साजो-सामान के साथ एक पेड़ की छाँव में बैठ कर जूते पर पॉलिश कर रहा है। 


ड्राइंग को सजीव दर्शाने के लिए दो छोटी-छोटी चिड़ियां (पेड़ की टहनी पर बैठी व उड़ती हुई) बनाई गई हैं।