Showing posts with label Mixed Medium. Show all posts
Showing posts with label Mixed Medium. Show all posts

Friday, 9 August 2013

One TREE


© SATYENDRA SINGH
Title:- 'One Tree', 2013 
Medium:- Mixed (watercolor & ballpoint pen) on paper)

Size - 11" x 14"



Step - I
Step - II


Step - III (Final Touch)

Step - IV  (complete painting )














Saturday, 27 July 2013

KEDARNATH - Baba's Third Eye

Drawing
©SATYENDRA SINGH
Title:- 'Kedarnath - Baba's Third Eye', 2013 
Medium:- Mixed (watercolor & ball pen on paper)
Size:- 11" x 14"




Finishing Touch
दोस्तों,

पिछले दिनों उत्तराखंड में हुई भारी बारिस से जो सुनामी आई, उसने पहाड़ के जनजीवन को ही तबाह नहीं किया बल्कि  इंसानियत का भगवान पर से भरोसा भी कम कर दिया। इस सुनामी में हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, कई लोग तो इस सुनामी में ही बह गए और कई लोग इस आपदा में घायल हो गये. चारधाम की यात्रा पर आये लाखों लोगों के लिए इस बार की यात्रा दिल को दहलाने वाली रही. केदारनाथ में हुई बड़ी जन त्रासदी से हम सभी लोग बड़े आहत हैं.

कुछ दोस्तों ने इस विषय पर चित्र बनाने को कहा तो हमें इस विषय पर कोई भी चित्र बनाना बड़ा ही मुश्किल काम लगा. 






Friday, 28 June 2013

Love Place

© SATYENDRA SINGH
'Love Place', 2008 (Mixed Medium)
Size - 11" x 15"

दोस्तों,
         लैला और मजनू में जैसे-जैसे प्यार बढ़ता है, वैसे-वैसे उन दोनों में एक-दूसरे से मिलने की चाहत और बढ़ती जाती है। घर में मिल नहीं सकते, जवान बच्चों पर सबकी नजर होती है, आस-पास के अड़ोसी-पड़ोसी भी टांक-झांक करते रहते है तो होटल में खर्च ज्यादा है, पार्क में लोगों की टेढ़ी नजर पड़ती रहती है, कुछ लोग उल्टे-पुल्टे कमेन्ट भी कर लेते हैं। जंगल में जा नहीं सकते क्योंकि वहां जंगली और आदम दोनों तरह के जानवरों का हमला करने का डर हमेंशा लगा रहता है। इसलिए अकसर देखा जाता है कि ऐसे जोड़े शादी की बड़ी जल्दी में रहते हैं।

        इसके उलट भवरों को भी आपने देखा होगा। इन्हें प्यार करने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती। जहाँ भी कोई फूल मिला नहीं कि वे वहीं अपना ठिकाना बना लेते हैं।


Love Place (Mixed Medium on Paper)

Friday, 21 June 2013

QUEEN TAJ

Ó SATYENDRA SINGH
'Queen Taj', 2006 (ball pen on paper)
Size - 11" x 15"


Queen Taj 
Friends! Have you seen such queen crown ?


Friday, 10 May 2013

PINE FOREST

©SATYENDRA SINGH
Pine Forest', 2007 (ink & color on paper)
Size - 11" x 15 "




Pine Forest
चीड़ के जंगलों में हमारा बचपन बीता। जब हमारे खेतों में 'बंदर' फसल खाने व तोड़ने के लिए पूरी पलटन के साथ आ जाते थे तो हम अपने कुत्ते के साथ उन्हें भागने के लिए घर से दौड़ लगते थे और बंदरों के ऊपर पत्थर फेंकते थे। बंदर पास के ही जंगल में चीड़ के बड़े-बड़े पेड़ों पर चढ़ जाते थे तो हम उन्हें भगाने के लिए पटाखे फोड़ते थे और कुछ रोकेट पेड़ के नीचे से बंदरों पर छोड़ते थे। कुछ बंदर हमारे कुत्ते की पिटाई भी कर देते थे। हम बंदरों की पूरी पलटन को पास की पहाड़ी के पीछे के गाँव तक भगा कर घर वापस आ जाते थे। चीड़ के जंगल में हम अपने मवेशियों को चराने के लिए भी ले जाते थे। बरसात के मौसम में चीड़ के जंगल में उगने वाले मशरूम को लेने के लिए भी हम सुबह-सुबह थैला लेकर जाते थे और मशरूम  इकट्ठा कर थैले में घर लाते थे। सुबह-शाम माँ के हाथों बनी मशरूम की टेस्टी सब्जी हमें बहुत पसंद आती थी। 





REAL GHOST

Ó SATYENDRA SINGH
'Real Ghost', 2007 (mixed medium on paper)
Size - 11" x 15"

Real Ghost
भूत-प्रेत की काफी कहानियाँ आपने सुनी होंगी, कोई कहता है कि भूत के उल्टे पांव होते हैं और वह उल्टी दिशा में चलता है तो कोई कहता कि भूत ने सफेद कपड़े पहने थे। हमारे गाँव के बुजुर्ग लोग तो ऐसी-ऐसी कहानियाँ सुनाते थे कि डर के मारे हमारे रोंगटे खड़े हो जाते थे और स्कूल आते-जाते हम दहशत में ही रहते थे क्योंकि रास्ते में चीड़ का जंगल और छोटी नदी पड़ती थी। गाँव के एक बुजुर्ग कहते थे कि कई रातों को एक भूत उनके साथ हुक्का और बीड़ी पीने के लिए आता था। ये सब तब होता था जब वे अपने खेतों में जानवरों के लिए बने छप्पर में रात को सोने जाता था।

Tantrik-The Naked Truth

Ó SATYENDRA SINGH
'Tantrik-The Naked Truth', 2007 (ink & color on Paper)
Size - 11" x 15"



हमारे समाज में कई तांत्रिकों द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों का आर्थिक व शारीरिक शोषण किया जाता है। जिनकी ख़बरें मीडिया में लगातार आती रहती हैं। ऐसे पाखंडियों का मायाजाल समाज में बड़े स्तर तक फैला होता है। जिसमें  अज्ञानता के कारण कई लोग फंस जाते हैं। ऐसे ही एक धूर्त-पाखंडी तांत्रिक की कल्पना इस चित्र में की गयी है।

Wednesday, 8 May 2013

Day of Tears

© SATYENDRA SINGH
'Day of Tears', 2008 (mixed on paper)
Size - 11" x 15"


Mixed Medium on Paper

Tuesday, 7 May 2013

LOVE SCENE

Ó SATYENDRA SINGH
'Love Scene', 2006 (mixed medium)
Size - 11" x 15"


'Love Scene' - Mixed Medium
लैला-मजनू, हीर-रांझा, नायक-नायिका, प्रेमी-प्रेमिकाओं आदि की कहानियां आपने जरूर पढ़ी हैं, जिसमें लैला-मजनू के बीच आने वाले कई प्रेमदृश्यों का विस्तार से वर्णन होता है। उसी तरह के एक दृश्य का छोटा सा चित्रण इस चित्र में करने का प्रयास किया गया है।


My Friend's

Ó SATYENDRA SINGH
'My Friend's', 2006 (pen & water colour on paper)
Size - 11" x 15"


Mixed Medium

Monday, 6 May 2013

WITCHES

© SATYENDRA SINGH
'Witches', 2007 (pen & ink on paper) 
Size - 10.8"  x  14.8"


WITCHES

Tuesday, 30 April 2013

The Mother of Plants

Pen & Ink on File Cover
इस ड्राइंग को एक पौधे को चेहरे की आकृति के रूप में बढ़ते हुए दर्शाया गया है। जिसे बॉल पेन और इंक से एक फाइल के कवर पर चित्रित किया गया है।  

Monday, 29 April 2013

PINE FRUIT

Ó SATYENDRA SINGH
'Pine Fruit', 2007 (mixed medium)
Size - 11" x 14"

इस चित्र में चीड़ के जंगल का एक दृश्य दिख रहा है, जिसमें दो बच्चों में से एक बच्चा चीड़ के कोन को आग में पका रहा है जबकि दूसरा पके हुए कोन की शल्कें खोलकर बीज निकाल रहा है। निकले गए बीजों के छिलके निकाल कर अंदर के नट को खाया जाता है। चित्र को ब्लैक इंक की आउट लाइन और हल्के वाटर कलर से तैयार किया गया है।